बस्ती के कप्तानगंज कस्बे में काली माता मंदिर के पास गन्ने के खेत में अज्ञात भ्रूण मिला। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 11 बजे एक बच्चा खेलते हुए खेत की ओर गया था। वहां भ्रूण दिखने पर गांव के लोगों को इसकी जानकारी हुई। ग्रामीणों के मुताबिक, पहली नजर में भ्रूण करीब छह से सात माह के गर्भस्थ शिशु का लग रहा है। मौके के पास कुछ जांच रिपोर्ट मिलने की बात भी सामने आई है। सूचना पर कप्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। थाना अध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर मिले दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि भ्रूण खेत में कैसे पहुंचा। चिकित्सकीय जांच के बाद ही उसकी वास्तविक स्थिति साफ हो सकेगी।
और पढ़ें
›
दिवाली की रात परसा मीर गांव में घर जला:पुनीता मिश्रा ने पांच लाख रुपए के नुकसान की बात कही; सिलाई मशीनें, टीवी, गहने और घरेलू सामान जले
›
बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, युवक की मौत:बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर NH-730 के बाबा चौराहे के पास हादसा; एक युवक घायल
›
हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला-महामंत्री की पत्नी का निधन:महराजगंज के पड़री कला गांव में शोक, पथलहवा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
