बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के बभनियाव खुर्द गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। काशीराम पुत्र अगनू ने आरोप लगाया कि 7 नवंबर को दोपहर करीब 3:30 बजे पांच लोग उनके घर आए और लाठी-डंडों व लात-मुक्कों से पीटा।
काशीराम के मुताबिक, आरोपियों में राजपाल, शनि, राजेश, अन्य शामिल थे। पिटाई से उन्हें चोटें आईं।
उन्होंने बताया कि शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चले गए। काशीराम ने पुलिस से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
नगर थाना प्रभारी रामप्रसाद यादव ने बताया कि मामले में 8 नवंबर की देर शाम मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
और पढ़ें
›
दिवाली की रात परसा मीर गांव में घर जला:पुनीता मिश्रा ने पांच लाख रुपए के नुकसान की बात कही; सिलाई मशीनें, टीवी, गहने और घरेलू सामान जले
›
बस्ती के कप्तानगंज में गन्ने के खेत में भ्रूण मिला:काली माता मंदिर के पास का मामला, पुलिस कर रही जांच
›
बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, युवक की मौत:बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर NH-730 के बाबा चौराहे के पास हादसा; एक युवक घायल
