हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला-महामंत्री की पत्नी का निधन:महराजगंज के पड़री कला गांव में शोक, पथलहवा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

0
5

महराजगंज के मिठौरा ब्लॉक के पड़री कला गांव में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला महामंत्री कृष्ण बिहारी पाठक की पत्नी का शनिवार देर रात निधन हो गया। रविवार को पथलहवा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
परिजनों के मुताबिक, वह कुछ समय से बीमार थीं। अंतिम यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए।
निधन की सूचना पर हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी रविवार को पड़री कला स्थित पाठक के घर पहुंचे और परिवार के प्रति संवेदना जताई।
संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरसिंह पाण्डेय ने कहा कि पाठक परिवार का दुख पूरे संगठन का दुख है। उन्होंने कहा, “भगवान पाठक परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें और दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। संगठन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है।”
इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला सहप्रभारी नृपेन्द्र विक्रम सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय यादव और अशोक विश्वकर्मा समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
कृष्ण बिहारी पाठक हिंदू युवा वाहिनी के पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं में से एक रहे हैं। संगठन में उनकी भूमिका रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here