Home लेटेस्ट न्यूज़ 8 माह से नाली साफ नहीं, ग्रामीण परेशान:लोहारनपुरवा में गंदगी-जलभराव से बीमारी...

8 माह से नाली साफ नहीं, ग्रामीण परेशान:लोहारनपुरवा में गंदगी-जलभराव से बीमारी का खतरा, सफाईकर्मी पर आरोप

0
0


बहराइच जिले के ग्राम सभा वेलहन महेशपुर क्षेत्र के लोहारनपुरवा गांव में पिछले आठ महीने से नालियों की सफाई न होने से ग्रामीण परेशान हैं। नालियों में गंदगी और जलभराव के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। गांव की नालियों में बड़ी-बड़ी घास उग आई है और गंदा पानी जमा होने से वे पूरी तरह जाम हो गई हैं। इसके चलते ग्रामीणों को लगातार गंदगी और दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सफाई न होने के कारण गंदा पानी ठहरा हुआ है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे ग्रामीणों में बीमारियों का खतरा बना हुआ है। बरसात के दिनों में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों की बार-बार की मांग के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। एक ओर सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को साफ-सुथरा रखने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर इस गांव में महीनों से नालियों की सफाई न होना इस अभियान पर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी सफाई कर्मियों की है, फिर भी लंबे समय तक नालियों की सफाई क्यों नहीं कराई गई। इस संबंध में सफाई कर्मी बछराज वर्मा से संपर्क किया गया, जिन्होंने कथित तौर पर कहा, “जब हमारी इच्छा होगी, तब हम साफ करवा देंगे।” इस जवाब से ग्रामीणों में और अधिक आक्रोश है, और उन्होंने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here