BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश पनियरा में नाले में गिरी 80 वर्षीय महिला की मौत:खेत की ओर...

पनियरा में नाले में गिरी 80 वर्षीय महिला की मौत:खेत की ओर गई थी, कुछ घंटे बाद मिठौरा के पास मिला शव

0
7

महराजगंज में पनियरा थाना क्षेत्र के कमता बुजुर्ग गांव में गुरुवार दोपहर खेत की ओर गई करीब 80 वर्षीय वृद्ध महिला की झरना नाले में गिरने से मौत हो गई। पैर फिसलने के बाद महिला नाले के तेज बहाव में बह गई। कुछ घंटे बाद शाम को उसका शव पानी में बहते हुए भिटौली थाना क्षेत्र के मिठौरा के पास पहुंच गया। नाले में शव देखकर मछली मार रहे लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमता बुजुर्ग निवासी बुधना देवी (80) पत्नी स्व. पारस गुरुवार दोपहर किसी काम से गांव के बाहर खेत की ओर गई थीं। बताया जा रहा है कि खेत के पास स्थित झरना नाले को पार करते समय उनका पैर फिसल गया और वह नाले में गिर गईं। पानी के तेज बहाव में वह बह गईं। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और गांव सहित आसपास के क्षेत्र में उन्हें ढूंढते रहे। इधर, शाम के समय मिठौरा के पास नाले में मछली पकड़ रहे कुछ लोगों ने पानी में शव बहता देखा। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी। शव मिलने की जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान बुधना देवी के रूप में की। बताया गया कि मृतका के पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उनका एक गोद लिया बेटा सुबास था, जिसकी करीब आठ वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। मृतका के दो नाती गोल्डन (25) और भोला (21) बताए जा रहे हैं। इस संबंध में भिटौली थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि वृद्ध महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें
[mnt_related_news]