श्रावस्ती का गिलौला कस्बा पिछले 168 घंटों से बिजली संकट का सामना कर रहा है। भीषण गर्मी के कारण लोगों को पानी और बिजली दोनों की किल्लत झेलनी पड़ रही है। भिनगा, इकौना, कटरा और लक्ष्मण नगर जैसे आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई शुरू हो चुकी है। हालांकि, गिलौला पावर हाउस से जुड़े क्षेत्रों में अभी भी हालात नहीं सुधरे हैं। एक हफ्ते से बिजली ठप होने से आम जनजीवन पर असर पड़ा है। गर्मी में मच्छरों और जहरीले जीवों से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसके साथ ही पानी की सप्लाई भी बंद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारी उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उनका आरोप है कि अन्य क्षेत्रों में काम पूरा हो गया, लेकिन गिलौला में लापरवाही हो रही है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि अगर बिजली बहाल नहीं हुई तो वे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे। क्षेत्रवासियों में चर्चा शुरु हो गई है कि क्या वास्तव में बिजली विभाग के कर्मचारी 168 घंटे ब्रेकआउट का तमाशा देख रहे हैं या फिर कोई और वजह लग रही है ऐसा प्रतीत हो रहा है कि विपक्षी पार्टियों के साथ सांठ गाँठ होने के कारण ही ऐसा किया जा रहा है कि
जनपद की जनता प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के खिलाफ हो और आगामी चुनाव में भाजपा को ज्यादा से ज्यादा नुकसान हो। अब देखना यह होगा कि विद्युत विभाग के उच्च अधिकारी , मुख्यमंत्री कार्यालय और स्थानीय प्रशासन इस संकट का संज्ञान लेकर गिलौला क्षेत्र को अंधेरे से कब मुक्ति दिलाते हैं।
गिलौला कस्बा 168 घंटे से अंधेरे में डूबा:भीषण गर्मी और पानी की किल्लत से लोग परेशान, त्यौहारों से पहले बढ़ा गुस्सा
और पढ़ें
संबंधित खबरें











































