BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश विक्रमजोत मंडल की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा:कार्यकर्ताओं को बूथ...

विक्रमजोत मंडल की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा:कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूत करने कहा


भारतीय जनता पार्टी के विक्रमजोत मंडल की मासिक बैठक गुरुवार को मंडल कार्यालय में हुई। इसमें मुख्य अतिथि सुनील सिंह मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ने की। इसमें मतदाता चेतना, बूथ सशक्तिकरण और मन की बात जैसे अभियानों की समीक्षा हुई। सुनील सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने संगठन को ताकत बताया और कहा कि मजबूत संगठन से ही पार्टी मजबूत होगी। शक्ति केंद्र संयोजकों से उनके बूथों की रिपोर्ट ली गई। बूथ अध्यक्षों को हर बूथ पर 10 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया गया। आगामी कार्यक्रमों के लिए टोलियां भी बनीं। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को मजबूत करने के सुझाव दिए। अंत में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अमर नाथ शर्मा, भानु प्रताप सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
[mnt_related_news]