BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश जमुनहा में 7 दिन से बिजली बंद:11 हजार वोल्ट लाइन के खंभे...

जमुनहा में 7 दिन से बिजली बंद:11 हजार वोल्ट लाइन के खंभे गिरे, सप्लाई शुरू होने की उम्मीद

0
3

श्रावस्ती जिले के जमुनहा पावर हाउस से जमुनहा बाजार तक जाने वाली 11 हजार वोल्ट की लाइन के खंभे गिर गए हैं। इस वजह से पिछले सात दिनों से इलाके में बिजली सप्लाई बंद है। बिजली विभाग तेजी से मरम्मत का काम करा रहा है। लाइनमैन गिरे हुए तारों पर से पेड़ों को काट रहे हैं। विभाग को उम्मीद है कि सात दिन बाद आज बिजली शुरू हो जाएगी। इस बारे में जमुनहा पावर हाउस के जेई राजकुमार पाल ने बताया कि अनुपमा पेट्रोल पंप के सामने ज्यादा पानी भरा है। खेतों में पानी होने के कारण वहां खंभा नहीं लग पा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सप्लाई शुरू करने की कोशिश की जा रही है। अगर कोई नया फाल्ट नहीं हुआ तो बिजली बहुत जल्द चालू हो सकती है, नहीं तो दूसरे दिन तक सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

संबंधित खबरें
[mnt_related_news]