
आरपीएफ की टास्क टीम ने बस्ती पोस्ट स्टाफ के साथ मिलकर ट्रेन नंबर 15204 में जांच की। इस दौरान ट्रेन के जनरल कोच से 47 बोतल शराब और फ्रूटी पैक लावारिस हालत में मिले। आरपीएफ टीम ने आसपास बैठे यात्रियों से शराब के बारे में पूछताछ की। हालांकि, किसी भी यात्री ने इसे अपना नहीं बताया। इसके बाद आरपीएफ ने शराब को जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई के लिए पोस्ट पर जमा करा दिया। बस्ती के आरपीएफ इंस्पेक्टर मिर्जा राशिद बेग ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि शराब ट्रेन में किसने रखी थी। यात्रियों से पूछताछ के अलावा अन्य तरीकों से भी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की कोशिश की जा रही है। शराब को ट्रेन के जरिए ले जाने वाले कैरियर तक पहुंचने के लिए खोजबीन तेज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जांच के आधार पर आगे जरूरी कार्रवाई की जाएगी।






























