Home उत्तर प्रदेश रेहरा तुलसीपुर बंधा में पानी, फिर भी नहर सूखी:लंबे समय से सफाई...

रेहरा तुलसीपुर बंधा में पानी, फिर भी नहर सूखी:लंबे समय से सफाई न होने से सिंचाई में बाधा, हजारों किसान परेशान

0
5


बलरामपुर के ग्राम पंचायत रेहरा तुलसीपुर बंधा में पानी होने के बावजूद भी नहर में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसकी वजह से आसपास के किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई करने में दिक्कत आ रही है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, नहर की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। नहर में झाड़ी-झंखाड़ जमा हो गए हैं, जिससे पानी का बहाव रुक गया है। किसानों ने बताया कि इस नहर से हर साल हजारों किसानों को फायदा होता है। लेकिन अब पानी न मिलने से वे अपने खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। अनिल, अजय, कृष्णा, अमरीका, रमेश, मिठ्ठू, राजकुमार, भाईजान, पुजारी, मिठ्ठू, जयश्यम, घनश्याम, राधे, नईम, सोनी, अलीम और मौकीम जैसे कई किसानों ने सरकार से जल्द से जल्द नहर की सफाई कराने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here