Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बारिजोत में 15 दिन से बिजली ठप, ग्रामीणों में गुस्सा:अर्नव चक्रवात के...

बारिजोत में 15 दिन से बिजली ठप, ग्रामीणों में गुस्सा:अर्नव चक्रवात के बाद से नहीं आई लाइट, विभाग से स्थायी समाधान की मांग


बस्ती के बारिजोत गांव में पिछले 15 दिनों से बिजली सप्लाई ठप है। अर्नव चक्रवात के बाद से व्यवस्था पर असर पड़ा है, जिससे ग्रामीणों में गुस्सा है। बिजली बंद रहने से रोजमर्रा के काम और बिजली आधारित उपकरण प्रभावित हो रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने चौबाह फीडर का विरोध कर विभाग से जल्द सप्लाई बहाल करने और स्थायी समाधान की मांग की। विरोध में परमात्मा, सुशील कुमार, राहुल कुमार, पंकज रावत, संजय कुमार, सभासद संदीप कुमार, रंजीत कुमार, भीम रावत, महेंद्र कुमार, जगदंबा प्रसाद, प्रदीप कुमार और शिव शंकर सहित कई ग्रामीण शामिल थे। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सरोज ने बताया कि मामला संज्ञान में है, बिजली व्यवस्था जल्द बहाल होगी।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat