बस्ती के बारिजोत गांव में पिछले 15 दिनों से बिजली सप्लाई ठप है। अर्नव चक्रवात के बाद से व्यवस्था पर असर पड़ा है, जिससे ग्रामीणों में गुस्सा है। बिजली बंद रहने से रोजमर्रा के काम और बिजली आधारित उपकरण प्रभावित हो रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने चौबाह फीडर का विरोध कर विभाग से जल्द सप्लाई बहाल करने और स्थायी समाधान की मांग की। विरोध में परमात्मा, सुशील कुमार, राहुल कुमार, पंकज रावत, संजय कुमार, सभासद संदीप कुमार, रंजीत कुमार, भीम रावत, महेंद्र कुमार, जगदंबा प्रसाद, प्रदीप कुमार और शिव शंकर सहित कई ग्रामीण शामिल थे। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सरोज ने बताया कि मामला संज्ञान में है, बिजली व्यवस्था जल्द बहाल होगी।
ताज़ा, सच्ची और निष्पक्ष ख़बरों का भरोसेमंद ठिकाना! 🚨
एमएनटी न्यूज़ भारत (MNT News Bharat) आपके शहर से लेकर देश-दुनिया तक की हर बड़ी ख़बर, अब सीधे आपके मोबाइल पर।🌐 हमारी वेबसाइट पर विजिट करें: https://t.co/vwEVHjJMzQ pic.twitter.com/cERHfZD19s
और पढ़ें› मिहींपुरवा में छत से गिरी बच्ची:परवानी गौढ़ी में खेलते समय हादसा, गंभीर हालत में मोतीपुर अस्पताल में भर्ती › गिलौला बाजार में 11 दिन बाद पहुंची बिजली:कई गांवों में अब भी अंधेरा, लोग परेशान; बच्चों की पढ़ाई पर असर › नानपारा में युवक की मौत:गुरुघुट्टा गांव में मिला शव, मृतक अकेला रह रहा था › पुलिस वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:हादसे में पिता-पुत्री गंभीर घायल, बेटी का इलाज कराने जा रहे थे— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 3, 2026
संबंधित खबरें








































