BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ विनोद साहनी की हत्या पर निषाद समाज ने दिया ज्ञापन:एसडीएम बांसी को...

विनोद साहनी की हत्या पर निषाद समाज ने दिया ज्ञापन:एसडीएम बांसी को सौंपा ज्ञापन, हत्यारों के एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग

सिद्धार्थनगर के मिठवल में सोमवार को निषाद समाज के लोगों ने गोंडा जिले के विनोद साहनी की हत्या के मामले में बांसी एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम दिया गया, जिसमें पांच सूत्रीय मांगें रखी गई हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि विनोद साहनी की हत्या में शामिल सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर उनका एनकाउंटर किया जाए। इसके साथ ही, सभी हत्यारों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए। समाज ने पीड़ित परिवार के भरण-पोषण के लिए सरकार से एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की है। परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और जब तक अपराधियों को एनकाउंटर या फांसी नहीं होती, तब तक परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान रामचंद्र निषाद, दुर्योधन राजभर, निरंजन निषाद, रामकुमार साहनी, रामवृक्ष निषाद, शिवपूजन मौर्य, राम लगन निषाद, प्रेम सागर निषाद, विफई निषाद, अरुण निषाद, अशोक कुमार, दीपक कुमार निषाद, किशन निषाद, राम अवतार निषाद, मनोज साहनी और प्रिंस जलवंशी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here