पैकोलिया थाना क्षेत्र के रामापुर गांव में गुरुवार रात करीब 12 बजे मड़ई में आग लग गई। उसमें बंधी भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। चारपाई, कपड़े और अन्य सामान भी जल गया।
गांव के रमेश राजभर पुत्र बलई राजभर ने मड़ई में भैंस बांध रखी थी। परिवार के लोग पास के घर में सो रहे थे। आग लगने का कारण पता नहीं चला है।
आग की लपटें देखकर परिवार के लोग जागे और शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने भैंस को बाहर निकाला और आग बुझाई। तब तक भैंस गंभीर रूप से झुलस चुकी थी।
रामापुर गांव के अखिलेश सिंह उर्फ मंटू सिंह ने घटना की सूचना हल्का लेखपाल सुधीर कुमार को दी। झुलसी भैंस के इलाज के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया गया है।
और पढ़ें
›
प्रेम की ऊँचाई और जिद का भंवर: जब मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, थम गईं सांसें
›
भिनगा तहसील में पेशी के लिए निकले दो युवक लापता:श्रावस्ती में नई अपाचे बाइक भी गायब; तीन दिन से नहीं मिला सुराग
›
प्रेमी से शादी की मांग पर युवती टावर पर चढ़ी:महराजगंज में परिवार बहन के पति से शादी कराना चाहता था; पुलिस ने समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा