बस्ती। ग्राम सभा उभाई के निवासी हीरालाल निषाद का उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन हुआ है। इसकी जानकारी मिलने पर परिवार और गांव के लोगों ने उन्हें बधाई दी। शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने हीरालाल को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। लोगों ने कहा कि उनकी सफलता गांव के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। बधाई देने वालों में सुरजीत, रोहन, मंटू, अनुपम, धर्मवीर और बीरू सहित अन्य ग्रामीण व शुभचिंतक शामिल रहे।
और पढ़ें












