बस्ती के दुबौलिया क्षेत्र में कटरिया स्थित सरयू नदी घाट पर रविवार को छठ व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। व्रती महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पूजा की। छठी मैया के गीत गूंजे और घाट पर पूजा का माहौल रहा। महिलाओं ने फल, फूल, गन्ना और पूजा सामग्री से सजे सूप के साथ सूर्य की पूजा की। शाम को अर्घ्य के समय पूरे इलाके में छठी मैया के जयकारे गूंजते रहे। मौके पर पिंटू, शक्ति, अंकुर, शुभम,शनि ने बताया इस छठी वर्ती महिलाओं की संख्या पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा थी और खाशा उत्साह देखने को मिला।
और पढ़ें
›
लालपुर खदरा में दो मोटरसाइकिलें टकराईं:एक वाहन क्षतिग्रस्त, एक सवार को हल्की चोट
›
सिसवा में भरी गई मनौती की कोशी:छठी मैया के गीतों से गूंजा सिसवा, श्रद्धा और विश्वास के साथ महिलाओं ने भरी मनौती की कोशी
›
अय्यामे जैनब की पहली मजलिस हुई:नासिरगंज में जनाबे जैनब बिन्ते अली की जिंदगी, कुर्बानियों को याद किया











