बस्ती के विक्रमजोत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी जर्जर आवासों में रहने को मजबूर हैं। बारिश के दिनों में छत से पानी टपकता है। कर्मचारियों का कहना है कि रात में छत गिरने के डर से कुछ लोग हनुमान चालीसा पढ़कर सोते हैं। सीएचसी परिसर के आवासों की दीवारों से पलस्तर उखड़ गया है। कई जगह सीलन और दरारें हैं। कर्मचारियों के मुताबिक, उन्होंने भवन की मरम्मत और नए आवास बनवाने के लिए कई बार अधिकारियों को पत्र लिखा, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अतुल सिंह ने कहा कि अधिकारियों को पत्र दिया गया है, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने जर्जर भवन की मरम्मत और नए आवास बनवाने की मांग की है। उनका कहना है कि डॉक्टरों के रहने की व्यवस्था ठीक नहीं होगी तो मरीजों को बेहतर इलाज कैसे मिलेगा।
विक्रमजोत सीएचसी के आवासों की छत से पानी टपकता है:डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी जर्जर भवन में रहने को मजबूर; रात में छत गिरने के डर से कुछ कर्मचारी हनुमान चालीसा पढ़कर सोते हैं
और पढ़ें
›
छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अदिया र्घ्य:निचलौल में घाटों पर जुटे श्रद्धालु, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना
›
बांसगढ़ी की महिलाओं ने राप्ती नदी में छठ पूजा की:ककरदरी घाट पर एक घंटे तक पानी में खड़े होकर की प्रार्थना
›
लक्ष्मीपुर में व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य:घाटों पर जुटे श्रद्धालु; सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व पूरा होगा











