श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक के नासिरगंज स्थित हुसैनिया इमामबाड़े में अय्यामे जैनब के पहले दिन मजलिस हुई। इसमें जनाबे जैनब बिन्ते अली की जिंदगी और कुर्बानियों को याद किया गया।
मजलिस में शिया समुदाय के लोग और अंजुमन हुसैनिया के सदस्य शामिल हुए। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने जनाबे जैनब को पुरसा पेश किया।
वक्ताओं ने जनाबे जैनब के सब्र, हिम्मत और दीन के प्रति उनकी कुर्बानियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जनाबे जैनब, हजरत अली और जनाबे फातिमा जहरा की बेटी थीं। वह हजरत इमाम हसन और हजरत इमाम हुसैन की बहन थीं।
वक्ताओं ने बताया कि कर्बला की घटना के बाद कठिन हालात में भी जनाबे जैनब ने हक और सच्चाई का संदेश दिया। उन्होंने अहले हरम की जिम्मेदारी संभाली और इमाम हुसैन की कुर्बानी का पैगाम लोगों तक पहुंचाया।
मजलिस में अकीदतमंदों ने जनाबे जैनब को याद कर उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश की। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक माहौल रहा।
अय्यामे जैनब की पहली मजलिस हुई:नासिरगंज में जनाबे जैनब बिन्ते अली की जिंदगी, कुर्बानियों को याद किया
और पढ़ें
›
छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अदिया र्घ्य:निचलौल में घाटों पर जुटे श्रद्धालु, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना
›
विक्रमजोत सीएचसी के आवासों की छत से पानी टपकता है:डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी जर्जर भवन में रहने को मजबूर; रात में छत गिरने के डर से कुछ कर्मचारी हनुमान चालीसा पढ़कर सोते हैं
›
बांसगढ़ी की महिलाओं ने राप्ती नदी में छठ पूजा की:ककरदरी घाट पर एक घंटे तक पानी में खड़े होकर की प्रार्थना











