महराजगंज के नवागत जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने शनिवार रात करीब 7 बजे कोषागार पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। प्रभारी डीएम-सीडीओ ने उन्हें विधिवत कार्यभार सौंपा। पदभार संभालने के बाद नवागत डीएम ने मीडिया से बातचीत में अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से पहुंचाना और आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना उनकी प्राथमिकता होगी। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर रहेगा जोर डीएम ने कहा कि सरकारी योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों की जवाबदेही तय होगी। आम लोगों की शिकायतों का समय-सीमा और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाएगा, ताकि उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। जनगणना और एसएसआर का काम पारदर्शिता से होगा नवागत जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कामकाज में भ्रष्टाचार और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। नवागत डीएम के सामने जिले में विकास कार्यों को गति देने, सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कराने और आमजन को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं के जरिए स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों और प्रशासनिक जवाबदेही पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
शिवशरणप्पा जीएन ने महराजगंज के डीएम का पद संभाला:जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने और भ्रष्टाचार पर रोक उनकी प्राथमिकता
और पढ़ें












