श्रावस्ती जिले के नासिरगंज स्थित हुसैनिया इमामबाड़ा में ‘अय्यामे अजाए फातिमिया’ की पांच दिवसीय मजलिसों के तीसरे दिन अज़ादार चीख-चीखकर रोए। मजलिस के बाद उन्होंने मोमबत्तियां जलाकर पुरसा पेश किया। मजलिस रात 8 बजकर 54 मिनट पर शुरू हुई। बहराइच से आए इमामे जुमा मौलाना मोहम्मद मेंहदी ने खिताब किया। उन्होंने हजरत फातिमा ज़हरा की तकलीफों और उनके घर का दरवाजा जलाए जाने की बात कही। उन्होंने सदमे और दबाव से उनकी पसलियां टूटने का भी जिक्र किया। मजलिस खत्म होने के बाद अज़ादारों और बच्चों ने इमामबाड़े के बाहर हाथों में मोमबत्तियां जलाकर बीवी फातिमा ज़हरा की बारगाह में पुरसा पेश किया। परिसर में ‘या हुसैन’ और ‘या फातिमा’ के नारे लगे। मजलिस रात 10 बजकर 35 मिनट पर खत्म हुई। इसका आयोजन नासिरगंज के शिया समुदाय और मोमिनीन ने किया।
मजलिस में अज़ादार चीख-चीखकर रोए:श्रावस्ती के नासिरगंज में मौलाना मोहम्मद मेंहदी ने किया खिताब; बाद में मोमबत्तियां जलाकर पुरसा पेश किया
और पढ़ें












