
शिवपुर ब्लॉक के रामपुर वैवाही मार्ग पर एक छोटा आवारा गोवंश कई दिनों से घायल घूम रहा था। गुरुवार शाम करीब 6 बजे अंश हार्डवेयर के सहयोग से पशु मित्र लालता प्रसाद ने उसका प्राथमिक इलाज किया। इस छोटे गोवंश की आंखों पर काफी चोटें आई थीं, जिससे उसकी एक आंख बाहर आ गई थी। उसकी हालत बहुत खराब थी और वह खुद को बहुत बेबस महसूस कर रही थी। पशु मित्र लालता प्रसाद ने बताया कि लगातार तीन दिनों तक इलाज करने के बाद उसका घाव भर जाएगा। गोवंश के इलाज के दौरान कई राहगीरों ने भी मदद की।





























