श्रावस्ती। अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ललित कुमार ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया है कि आयोग के निर्देशानुसार वर्तमान में चल रहे निर्वाचक नामावलियों के निरन्तर पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अर्न्तगत निरन्तर पुनरीक्षण अवधि में ईपी रेशियों एवं जेण्डर रेशियों को बढ़ाये जाने के उद्देश्य से पात्र नागरिकों यथा समस्त अर्ह युवा, छूटे हुये मतदाता, प्रथम बार मतदाता बनने की अर्हता रखने वाले, बेघर मतदाता, दिव्यांग मतदाता तथा महिला मतदाताओं के नाम शत-प्रतिशत मतदाता सूची में विभिन्न विभागों (महिला कल्याण, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शक्षा, चिकित्सा विभाग, दिव्यांगजन, ग्राम्य विकास, युवा कल्याण) के सहयोग से विशेष अभियान चलाकर सम्मिलित किये जाने हैं, जिससे आयोग के ’’कोई मतदाता न छूटे (No Voter to be left behind)’’ के उद्देश्य को साकार किया जा रहा है।
इसलिए जनपद श्रावस्ती के समस्त जनसामान्य एवं सभी पात्र अर्ह युवा, छूटे हुये मतदाता, प्रथम बार मतदाता बनने की अर्हता रखने वाले, वेघर मतदाता, दिव्यांग मतदाता तथा महिला मतदाताओं से अपील है कि ऐसे नागरिक जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है वे वर्तमान में चल रहे निरन्तर पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अर्न्तगत फार्म 6 भरकर (आवश्यक दस्तावेजों के साथ) अपने बूथ लेबल अधिकारी (बी०एल०ओ०) या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा करते हुये अपना नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करा सकते हैं। उक्त के अतिरिक्त कोई भी पात्र नागरिक भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टलhttps://voters.eci.gov.in तथा ECINET ऐप के माध्यम से भी ऑनलाइन फार्म-6 भरकर सबमिट कर सकता है, जिससे उनका नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित हो जायेगा।
मतदाता सूची में नाम शामिल कराने हेतु चल रहे पुनरीक्षण कार्यक्रम का उठायें लाभ-अपर जिलाधिकारी
और पढ़ें
›
क्षेत्राधिकारी ललिया द्वारा थाना हरैया परिसर में आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई*
›
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी ललिया द्वारा सर्किल ललिया के सभी विवेचकों के साथ लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*
›
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,उपजिलाधिकारी सदर व प्रभारी नि0 थाना को0 नगर द्वारा थाना को0 नगर परिसर में प्रभारी निरीO थाना ललिया द्वारा थाना ललिया परिसर में आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई*
›
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा थाना को0 उतरौला परिसर में आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई*





















