लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा चौराहे पर डीजे वाली पिकअप में क्षमता से ज्यादा लोग सफर कर रहे हैं। कुछ लोग बोनट और वाहन के बाहरी हिस्सों पर बैठकर जाते हैं।
इन वाहनों में डीजे ऑपरेटर समेत दर्जनों लोग सफर करते नजर आते हैं। चौराहे पर पुलिस चौकी होने के बावजूद चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
नवंबर में यातायात माह मनाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस और यातायात विभाग लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करते हैं। इसके बावजूद महादेवा चौराहे पर पिकअप में ज्यादा सवारियां बैठाने और बाहरी हिस्सों पर सफर कराने का सिलसिला जारी है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से डीजे वाली पिकअप की नियमित जांच की मांग की है। उन्होंने बोनट पर बैठने और क्षमता से ज्यादा सवारियां ले जाने वालों पर कार्रवाई करने को कहा है।
लालगंज थाना अध्यक्ष दिनेश चंद्र चौधरी ने कहा कि इस तरह वाहन चलाना यातायात नियमों की अनदेखी है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कार्रवाई की जाएगी।
डीजे पिकअप में क्षमता से ज्यादा लोग कर रहे सफर:बस्ती के महादेवा चौराहे पर लोग बोनट, बाहरी हिस्सों पर बैठे
BREAKING
NEWS

















