Home उत्तर प्रदेश पोतनहरी गांव की सड़क पर गंदगी, जानवरों का मल-मूत्र:स्कूली बच्चों और बुजुर्गों...

पोतनहरी गांव की सड़क पर गंदगी, जानवरों का मल-मूत्र:स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज

0
1


पैकोलिया थाना क्षेत्र के पोतनहरी गांव में सड़क पर गंदगी और जानवरों के मल-मूत्र से लोग परेशान हैं। एक ग्रामीण ने 4 सितंबर 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि गांव की पक्की सड़क से अंदर जाने वाले खड़ंजे पर जानवर का मल-मूत्र फेंका जाता है। इसके अलावा, नल का पानी भी सड़क पर बहाया जाता है, जिससे हमेशा गंदगी बनी रहती है। इस गंदगी के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। बुजुर्गों को भी सड़क पर चलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस गंदगी से कई बीमारियां फैलने का खतरा भी है। शिकायतकर्ता सोनू यादव ने बताया कि उन्होंने कई बार गंदगी फैलाने वाले लोगों को मना किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद ही उन्हें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करानी पड़ी। सोनू यादव ने पुलिस विभाग से इस मामले में कार्रवाई और जल्द समाधान की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here