
श्रावस्ती के परानपुर गांव में करंट लगने से 45 वर्षीय देवता राम की मौत हो गई। वह नहाने से पहले अपने घर में टुल्लू पंप की बिजली ठीक कर रहे थे। घटना उस समय हुई जब देवता राम घर के अंदर बिजली बोर्ड में तार ठीक कर रहे थे। वह प्लास से केबिल का तार काट रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए और अचेत होकर गिर पड़े। काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने छत से अंदर देखा तो देवता राम अचेत अवस्था में पड़े थे। उनके हाथ में प्लास और बिजली का केबिल तार भी था। घटना की सूचना मिलते ही सोनवा पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है































