बस्ती के अमहट छठ घाट पर छठ पर्व के दौरान व्रती महिलाओं को अर्घ्य के लिए कच्चा दूध दिया गया। श्रद्धालुओं के लिए चाय और बिस्कुट की व्यवस्था भी की गई।
यह व्यवस्था युवा नेता सनी सिंह और शिवम श्रीवास्तव (सचिन) की ओर से की गई। घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं को चाय-बिस्कुट बांटे गए और व्रती महिलाओं को कच्चा दूध दिया गया।
आयोजकों ने बताया कि वे हर साल छठ पर्व पर घाट आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करते हैं। सनी सिंह और सचिन श्रीवास्तव ने कहा कि उनका उद्देश्य व्रती महिलाओं को पूजा में सहयोग देना और सामाजिक सद्भाव, सहयोग व भाईचारे को बढ़ावा देना है।
उनके मुताबिक, यह सेवा कार्यक्रम अमहट घाट पर कई साल से आयोजित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना की।
और पढ़ें
›
कोहरे में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:सड़क पर तड़प रहे 3 घायलों को विधायक ने पहुंचाया अस्पताल, महराजगंज में सुबह 7 बजे हुआ हादसा
›
व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया:लालगंज में 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा कर छठ महापर्व का समापन
›
नासिरगंज में जनाबे ज़ैनब की शहादत पर मजलिस होगी:हुसैनिया इमामबाड़ा में पांच दिवसीय मजलिस का आज अंतिम दिन












