Monday, November 16, 2026
Home उत्तर प्रदेश सिसवा की ग्राम सभा हेवती में दिखी विकास की अनूठी तस्वीर, दुल्हन...

सिसवा की ग्राम सभा हेवती में दिखी विकास की अनूठी तस्वीर, दुल्हन की तरह सजा अमृत सरोवर बना आकर्षण का केंद्र।

0
13

छठ महापर्व पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वरुण उर्फ राजन पटेल की पहल रंग लाई, मनरेगा पार्क और घाट की भव्यता की पूरे जनपद में हो रही सराहना।

रिपोर्ट:हेमन्त कुमार दुबे।

महराजगंज (सिसवा)। दृढ़ इच्छाशक्ति और विकास के प्रति समर्पण हो, तो ग्रामीण परिवेश की तस्वीर भी बदली जा सकती है। इसकी जीती-जागती मिसाल विकास खंड सिसवा के ग्राम सभा हेवती में देखने को मिली है। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर गांव स्थित अमृत सरोवर को किसी दुल्हन की तरह भव्य रूप से सजाया गया, जो श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा।

अमृत सरोवर के ठीक बगल में विकसित किया गया मनरेगा पार्क भी अपनी सुंदरता और स्वच्छता से लोगों का मन मोह रहा है। शाम के समय रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया सरोवर और पार्क का नजारा ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो धरती पर स्वर्ग उतर आया हो। इस पूरे कायाकल्प का श्रेय ग्राम प्रधान के युवा प्रतिनिधि वरुण उर्फ राजन पटेल की दूरदर्शी सोच और अथक प्रयासों को दिया जा रहा है।

छठ पर्व के मद्देनजर घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर कराया गया था। हेवती का यह अमृत सरोवर न केवल स्थानीय ग्रामीणों के लिए सुविधा का केंद्र बना, बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों के लिए एक मिसाल बनकर उभरा है। पूरे जनपद में इस कार्य की प्रशंसा हो रही है और ग्रामीणों का मानना है कि जब नेतृत्व युवा और ऊर्जावान हाथों में होता है, तो विकास कार्य धरातल पर स्पष्ट दिखाई देते हैं।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here