लालगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर सोमवार सुबह व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही छठ महापर्व का समापन हुआ। 36 घंटे का निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाओं ने पारण किया।
लालगंज के मनोरमा संगम तट पर बने घाटों के दोनों ओर सुबह से व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। छठी मइया के पारंपरिक गीत गाए गए। श्रद्धालु गीत-संगीत पर झूमते नजर आए।
कुआनो नदी के सेल्हरा घाट पर भी महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
बारीघाट, लालगंज, चौबाह, कोप, मंझरिया, कबरा और ठोकवा समेत क्षेत्र के कई गांवों की महिलाओं ने पर्व में हिस्सा लिया। घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही और छठी मइया के जयकारे गूंजते रहे।
लालगंज कुआनो संगम तट पर सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पुलिस चौकी प्रभारी अनंत कुमार मिश्रा पुलिसकर्मियों के साथ सुबह से मौजूद रहे। पुलिस ने घाट पर शांति और सुरक्षा बनाए रखी।
व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया:लालगंज में 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा कर छठ महापर्व का समापन
और पढ़ें












