Monday, November 16, 2026
Home उत्तर प्रदेश कोहरे में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:सड़क पर तड़प रहे 3 घायलों...

कोहरे में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:सड़क पर तड़प रहे 3 घायलों को विधायक ने पहुंचाया अस्पताल, महराजगंज में सुबह 7 बजे हुआ हादसा

0
0

महराजगंज। जिले में सोमवार सुबह घने कोहरे के चलते सड़क हादसा हो गया। परसामलिक थाना क्षेत्र में महाव नाले के पास छठ घाट से करीब 100 कदम की दूरी पर दो तेज रफ्तार बाइक आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। इसी दौरान छठ घाट से लौट रहे नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। कोहरे के कारण नहीं दिखीं सामने से आ रही बाइक जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 7 बजे महाव नाले के पास घना कोहरा छाया हुआ था। इसी दौरान दो बाइक तेज रफ्तार में आमने-सामने आ गईं। दोनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। विधायक ने रुकवाई गाड़ी, अस्पताल भिजवाया इसी दौरान छठ घाट से लौट रहे नौतनवा के भाजपा समर्थित विधायक ऋषि त्रिपाठी वहां से गुजर रहे थे। सड़क पर घायलों को पड़ा देखकर उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई। इसके बाद बिना देर किए घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। विधायक की इस पहल से घायलों को समय पर इलाज मिल सका। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर हादसे में घायल तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। राहत की बात यह है कि सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here