श्रावस्ती में सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में सशस्त्र सीमा बल (SSB) भिनगा के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए बोलेरो में फंसे दो युवकों की जान बचाई। रात करीब 12:45 बजे RP-II और RP-III के बीच एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सीमा पर लगी फेंसिंग से टकरा गई। हादसे में करीब पांच से छह सीमेंट के खंभे और उनके बीच लगी फेंसिंग क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के समय बोलेरो में सवार सुशील कुमार (26) और पिंटू (24), निवासी सिसवा गद्दीपुरवा, पोस्ट हरिहरपुर रानी, वाहन में फंस गए थे। सूचना मिलते ही गश्त पर तैनात आरक्षी (सामान्य) पाटिल प्रशांत और नारायण मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के बाद बोलेरो पानी में फंस गई थी, जिसे भी जवानों की मदद से बाहर निकलवाया गया। राहत की बात रही कि दोनों युवकों को चोट नहीं आई। रेस्क्यू के दौरान सहायक उपनिरीक्षक (संचार) इमाम सिद्दीकी और मुख्य आरक्षी (सामान्य) राजू कटरेला भी मौजूद रहे। जवानों की सूझबूझ और तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। उनके इस कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की। सोमवार सुबह 11 बजे SSB की ओर से हादसे और रेस्क्यू की जानकारी साझा की गई। 62वीं वाहिनी SSB सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों की सहायता और सुरक्षा के लिए भी लगातार तत्पर है।
बोलेरो फेंसिंग से टकराई, दो युवक वाहन में फंसे:SSB जवानों ने दोनों को सुरक्षित निकाला; पानी में फंसी गाड़ी भी बाहर निकलवाई
और पढ़ें
›
कोहरे में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:सड़क पर तड़प रहे 3 घायलों को विधायक ने पहुंचाया अस्पताल, महराजगंज में सुबह 7 बजे हुआ हादसा
›
व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया:लालगंज में 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा कर छठ महापर्व का समापन
›
नासिरगंज में जनाबे ज़ैनब की शहादत पर मजलिस होगी:हुसैनिया इमामबाड़ा में पांच दिवसीय मजलिस का आज अंतिम दिन












