घुघली विकास खंड के बरवा खुर्द गांव के अम्बेडकर टोला में मुख्य सड़क पर नालियों का गंदा पानी बह रहा है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह कूड़ा-करकट भी फैला हुआ है, जिससे हालात और खराब हो गए हैं। गंदे पानी और कूड़े के कारण ग्रामीणों का जीवन मुश्किल हो गया है। राहगीरों को सड़क से निकलने में दिक्कत होती है। वहीं, आसपास रहने वाले लोग बदबू और गंदगी में रहने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी कासी, बासदेव, जयहिंद और नरेश ने बताया कि उन्होंने कई बार इस समस्या की शिकायत की है। इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नालियों की सफाई कराने, पानी निकासी की सही व्यवस्था करने और सड़क पर फैले कूड़े को हटवाने की मांग की है।
भोपाल में नई जिम्मेदारी संभालने वाले थे अनिल डामोर, उससे पहले...
भोपाल| मध्य प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) अनिल कुमार डामोर का अचानक निधन हो गया है। उन्होंने विदिशा में अंतिम सांस ली। डामोर हाल...






































