पंजाब के भटिंडा में रविवार रात कार की टक्कर से सेना के हवलदार दीपक निषाद की मौत हो गई। वह ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने कमरे पर लौट रहे थे। दीपक उत्तर प्रदेश के परतावल क्षेत्र के पिपरा खादर गांव के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, दीपक निषाद (36) भारतीय सेना की इंजीनियर रेजिमेंट में तैनात थे। उनके पिता का नाम बसंत निषाद है। उनकी तैनाती भटिंडा में थी। रविवार रात करीब 8 बजे दीपक ड्यूटी पर गए थे। रात करीब 10 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वह कमरे पर लौट रहे थे। डायवर्जन से मुड़ते समय तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथियों ने उन्हें आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दीपक के दो बेटे आशीष (11) और वैभव (10), और दो साल की बेटी दीपा है। वह पत्नी रेनू और बच्चों के साथ आर्मी कैंप में रहते थे। शव लेने के लिए उनके भाई जगरनाथ और राकेश, साथ ही रिश्तेदार सुनील घर से रवाना हो गए हैं।
भटिंडा में कार की टक्कर से सैनिक की मौत:ड्यूटी से लौटते समय हादसा, पिपरा खादर के हवलदार का शव लेने भाई रवाना
और पढ़ें
BREAKING
NEWS

















