Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बस्ती – कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:बस्ती में...

बस्ती – कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:बस्ती में इलाज के दौरान दम तोड़ा, बाजार से घर लौट रहा था

0
28

बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार 22 साल के वसीम अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। संतकबीरनगर में इलाज के दौरान शाम करीब 5 बजे उनकी मौत हो गई।

अहरा मोड़ के पास कार ने मारी टक्कर

मुंडेरवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 पटेल नगर निवासी वसीम अहमद, जमीर उल्ला के बेटे थे। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह किसी काम से मुंडेरवा बाजार आए थे। काम पूरा करने के बाद अपाची बाइक से घर लौट रहे थे। अहरा मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वसीम बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए संतकबीरनगर पहुंचाया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

इलाज के दौरान शाम करीब 5 बजे वसीम की मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। वह मुंडेरवा थाना क्षेत्र के अहरा उमरी गांव के निवासी बताए गए हैं।

शिकायत मिलने पर दर्ज होगा मुकदमा

मुंडेरवा थाना प्रभारी विश्वमोहन राय ने बताया कि घटना की सूचना और तहरीर थाने में नहीं मिली है। वसीम की मौत खलीलाबाद में हुई है और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई वहीं की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।