श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक के नासिरगंज कस्बे में अय्याम-ए-जैनब की मजलिस का आज आखिरी दिन है। हुसैनिया इमामबाड़े में शिया समुदाय की ओर से आयोजित मजलिस में जनाबे जैनब बिन्ते अली की शहादत को याद किया जाएगा। मजलिस में अम्मार रिज़वी खिताब करेंगे। मजलिस में जनाबे जैनब की जिंदगी, उनके किरदार, त्याग, साहस और कर्बला के बाद निभाई गई जिम्मेदारियों पर बात होगी। वह हजरत अली और जनाबे फातिमा ज़हरा की बेटी और इमाम हुसैन की बहन थीं। कर्बला की घटना के बाद उन्होंने अहलेबैत का संदेश और सच्चाई लोगों तक पहुंचाई थी।इस मौके पर अंजुमन हुसैनिया के मोमिनीन नौहा पढ़ेंगे और मातम करेंगे। समुदाय के लोग मजलिस में शामिल होकर जनाबे जैनब की कुर्बानियों को याद करेंगे। अय्याम-ए-जैनब के तहत होने वाली मजलिसों का उद्देश्य नई पीढ़ी को अहलेबैत की शिक्षाओं और सब्र व कुर्बानी के संदेश से परिचित कराना भी है।
नासिरगंज में अय्याम-ए-जैनब की मजलिस का आज आखिरी दिन:नौहा और मातम के साथ जनाबे जैनब की शहादत याद की जाएगी
BREAKING
NEWS
















