श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बालापुर रेताहिया में 16 नवंबर 2026 को आजीविका सखी अनीता दीदी ने समूह की महिलाओं के साथ बैठक की। उन्होंने महिलाओं को खेती से जुड़े कामों की जानकारी दी।
अनीता दीदी ने बताया कि महिलाएं खेती से आमदनी कर सकती हैं। उन्होंने सब्जी की खेती, जैविक खाद बनाने, बीज का सही चुनाव, समय पर बुवाई और सिंचाई के बारे में समझाया। पशुपालन को भी आमदनी का जरिया बताया।
उन्होंने कृषि से जुड़ी सरकारी योजनाओं, बीज-खाद, समूह से मिलने वाले लोन और प्रशिक्षण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं मिलकर खेती करेंगी तो समूह मजबूत होगा और परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
बैठक में मौजूद महिलाओं ने कृषि से जुड़ा कोई काम शुरू करने का संकल्प लिया। बैठक में मीना यादव की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में हुआ।
BREAKING
NEWS
















