BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश बरसात में बीमारियों का प्रकोप बढ़ा:डॉक्टर ने मलेरिया, टाइफाइड और वायरल इंफेक्शन...

बरसात में बीमारियों का प्रकोप बढ़ा:डॉक्टर ने मलेरिया, टाइफाइड और वायरल इंफेक्शन से बचने की सलाह दी

0
1

विकासखंड जमुनहा क्षेत्र में बरसात के मौसम के कारण इन दिनों कई बीमारियों का असर बढ़ गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर के डॉक्टर पंकज सोनकर ने बताया कि बारिश में मलेरिया, टाइफाइड, खुजली और वायरल इंफेक्शन के मरीज सामने आ रहे हैं। डॉक्टर पंकज सोनकर ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि घर के आसपास पानी जमा न होने दें और साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। दूषित पानी और खुले में रखे खाने की चीजों से बचें। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। डॉक्टर ने यह भी कहा कि अगर बुखार, कमजोरी, शरीर में दर्द, खुजली या कोई और स्वास्थ्य समस्या हो तो लापरवाही न करें। तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर की सलाह लें। बरसात के मौसम में सावधानी और साफ-सफाई अपनाकर इन बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here