श्रावस्ती के भिनगा, इकौना, गिलौला और जमुनहा में छठ महापर्व मनाया गया। रविवार शाम श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। सोमवार सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे के बीच जानकारी मिली की उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय पर्व का समापन हुआ। व्रती म
.
भिनगा के सर्वा माई स्थान पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं और श्रद्धालु पहुंचे। थाना प्रभारी राज प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौजूद रहे। सोमवार सुबह महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत खोला।
गिलौला के तिलकपुर गांव में सोनवा तालाब पर बने कृत्रिम जलकुंड में रविवार शाम श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। पूजा में फल, फूल, गन्ना, गुड़ और घी से बने पारंपरिक ठेकुआ समेत प्रसाद चढ़ाया गया। सोमवार सुबह महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली की कामना की।

जमुनहा बाजार के छठ घाट पर भी सुबह से श्रद्धालु जुटे। छठ गीतों और छठी मैया के जयकारों के बीच महिलाओं ने पूजा की रस्में निभाईं और सूर्यदेव को अर्घ्य दिया।
सोमवार सुबह जिले भर के अलग-अलग घाटों पर अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाओं ने व्रत का पारण किया। जनपद के अलग-अलग घाटों पर छठ पर्व के समापन पर श्रद्धालु मौजूद रहे।

















