Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश मदुरई में तनिष्क शोरूम से करोड़ों के गहने चोरी मामले में मुख्य...

मदुरई में तनिष्क शोरूम से करोड़ों के गहने चोरी मामले में मुख्य संदिग्ध गिरफ्तार, पांच दिनों से था फरार

0
0

डिजिटल डेस्क, मदुरई। तमिलनाडु के मदुरई में हाल ही में खुले तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी मामले के मुख्य संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान एस. निशांत के रूप में हुई है। वह करीब पांच दिनों से फरार था।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि बस चालक की सतर्कता से निशांत को धर्मपुरी जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, निशांत रविवार रात बेंगलुरु से सलेम जा रही एक प्राइवेट लग्जरी बस में सवार था। चेहरे पर नकाब लगाए उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर बस चालक को शक हुआ।

खिड़की से कूदकर भागने की कोशिश

चालक ने समाचारों में जारी निशांत की तस्वीरों से उसका चेहरा मिलाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। बस की लाइव जीपीएस लोकेशन भी साझा की गई। धर्मपुरी जिले में सेसामपट्टी बाइपास के पास पुलिस ने बस रोकी। खुद को घिरा देखकर निशांत पीछे की खिड़की से कूदकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसके पास से चोरी किए गए आभूषणों का एक हिस्सा भी बरामद हुआ।

15 किलो ज्यादा सोने के गहने हुए चोरी

12 नवंबर को शोरूम से 15 किलो से अधिक सोने के आभूषण चोरी हुए थे। पुलिस के मुताबिक, निशांत ने चोरी किए गए सोने के आभूषण अपने पिता सुरेश और इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर दोस्त मीनाक्षी को सौंप दिए थे। पुलिस दोनों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उनके पास से करीब 5.5 किलोग्राम सोना भी बरामद किया गया था।

BREAKING NEWS
. { width: 100%; : 140px; : flex; align-items: stretch; position: relative; overflow: hidden; background: #e5e5e5; font-family: Arial, "Noto Sans Devanagari", sans-serif; box-sizing: border-box; } /* RED BREAKING NEWS BOX */ .mnt-breaking-label { width: 162px; min-width: 162px; background: #ed0000; color: #fff; border-radius: 0 38px 38px 0; display: flex; flex-direction: column; justify-content: center; align-items: center; position: relative; z-index: 2; font-size: 21px; line-height: 1.1; font-weight: 900; font-style: italic; text-align: center; } .mnt-breaking-label i { position: absolute; right: -7px; top: 50%; transform: translateY(-50%); width: 17px; height: 17px; background: #d90000; border: 2px solid #fff; border-radius: 50%; } /* HEADLINE */ .mnt-breaking-content { flex: 1; : 0; display: flex; align-items: center; padding: 15px 38px 15px 35px; } . ent a.mnt-fade { opacity: 0; } /* CLOSE BUTTON */ .mnt-breaking-close { position: absolute; right: 9px; top: 50%; transform: translateY(-50%); background: transparent; border: 0; color: #333; font-size: 30px; font-weight: 300; cursor: pointer; z-index: 5; padding: 4px; } /* MOBILE DESIGN */ @media(max-width:600px) { .mnt-breaking-wrap { min-height: 140px; } .mnt-breaking-label { width: 162px; min-width: 162px; border-radius: 0 38px 38px 0; font-size: 20px; } .mnt-breaking-content { padding: 12px 30px 12px 35px; } .mnt-breaking-content a { font-size: 20px; line-height: 1.4; } .mnt-breaking-close { right: 5px; font-size: 27px; } } @media(max-width:380px) { .mnt-breaking-label { width: 125px; min-width: 125px; font-size: 17px; } .mnt-breaking-content { padding-left: 25px; padding-right: 27px; } .mnt-breaking-content a { font-size: 17px; } }