मिठौरा विकासखंड के पतरेंगवा गांव में दो दिवसीय छठ पूजा के बाद सोमवार को छठ माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रतिमा को विदाई दी।
.
श्री श्री छठ पूजा सेवा समिति के पदाधिकारी और ग्रामीण डीजे की धुन पर नाचते-गाते सिंदुरिया स्थित देवरिया शाखा नहर पहुंचे। वहां विधि-विधान से प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
इस दौरान समिति अध्यक्ष मिथिलेश गुप्ता, उपाध्यक्ष अंशु यादव, मुकेश पाल, कुलदीप पटेल, शैलेंद्र गुप्ता और तरुणेश पटेल सहित समिति के सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे। सूरज गुप्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
गांव के भावी प्रधान प्रत्याशी गौरी शंकर गुप्ता ने छठ पर्व की रात पांचों टोलों में निशुल्क सजावट, लाइट, जनरेटर और टेंट की व्यवस्था कराई थी। उन्होंने प्रसाद के रूप में हलवा और चना भी दिया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

BREAKING
NEWS
















