बस्ती में भारतीय किसान यूनियन की हरैया तहसील इकाई ने सोमवार को बैठक की। इसके बाद किसानों ने समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
बैठक में किसानों ने इलाके की समस्याओं पर चर्चा की और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन दिया।
इस मौके पर हरैया ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम, तहसील महामंत्री सीताराम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम चौधरी, जिला सचिव रामचरित्र चौधरी और दुबौलिया ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम चौधरी मौजूद रहे। लालजी चौधरी, रमेश कनौजिया और यूनियन के अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
BREAKING
NEWS
















