BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश बहराइच में 4 साल की बच्ची खेत में घायल मिली:4 दिन से...

बहराइच में 4 साल की बच्ची खेत में घायल मिली:4 दिन से लापता थी, चेहरे और आंख पर चोट के निशान, होंठ कटा

0
0


बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र में चार दिन पहले लापता हुई चार साल की बच्ची सोमवार सुबह शेरपुरवा गांव के पास एक खेत में घायल मिली। बच्ची के मिलने की खबर से परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। बच्ची 4 सितंबर को अपने घर के पास खेल रही थी, तभी अचानक लापता हो गई थी। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार को शेरपुरवा गांव के पास खेत में ग्रामीणों ने उसे घायल हालत में देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस और परिवार को इसकी जानकारी दी। बच्ची की आंख और चेहरे पर चोट के निशान हैं। उसका होंठ भी कटा हुआ बताया जा रहा है। चार दिन बाद बच्ची के घायल मिलने से कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची चार दिनों तक कहां थी और उसके साथ क्या हुआ। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच कर रही है। फखरपुर थानाध्यक्ष रामकुमार राजभर ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना में शामिल आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here