BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश पत्नी की हत्या का आरोपी 25 हजार का इनामी गिरफ्तार:एक साल से...

पत्नी की हत्या का आरोपी 25 हजार का इनामी गिरफ्तार:एक साल से फरार चल रहा था, दाढ़ी बढ़ाकर छिपा रहा था पहचान

0
1

बस्ती में पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब एक साल से फरार था। वह अपनी पहचान छिपाने के लिए दाढ़ी बढ़ाकर छिप रहा था। पुलिस ने उसे सोमवार सुबह विशेषरगंज बाजार में साड़पुर की ओर जाने वाले तिराहे से पकड़ा। यह गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर सुबह करीब 9:45 बजे हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार चौहान उर्फ पाड़े (45) के रूप में हुई है। वह सुबरहा गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ दुबौलिया थाने में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कोशिश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 14 जून 2025 की रात हुई थी। राजकुमार का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। आरोप है कि झगड़े के दौरान उसने लकड़ी के पटिए से पत्नी पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई थी। इस घटना की जानकारी मृतका की 18 साल की बेटी सोनाली ने पुलिस को दी थी। इसके बाद 20 जून 2025 को मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। बाद में कोर्ट के आदेश पर उसके घर की कुर्की भी की गई। 11 जून 2026 को पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में भेज दिया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी से बहस के दौरान उसने लकड़ी के पटिए से वार किया था। इससे उसकी मौत हो गई। डर के कारण वह फरार हो गया था और पहचान छिपाने के लिए दाढ़ी बढ़ाकर रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरुण कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक अजय कुमार पांडेय और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here