BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में आर्य समाज ने किया वैदिक सत्संग का आयोजन:आचार्य सुरेश जोशी...

बस्ती में आर्य समाज ने किया वैदिक सत्संग का आयोजन:आचार्य सुरेश जोशी ने वेदों की महत्ता बताई, 12 सितंबर तक चलेगा कार्यक्रम

0
0

बस्ती में आर्य समाज नई बाजार और प्रेस क्लब बस्ती के सहयोग से वैदिक सत्संग का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गांधी नगर स्थित गौरीदत्त धर्मशाला और स्वामी दयानंद विद्यालय सुरतीहट्टा में हुआ। इसमें मुख्य वक्ता आचार्य सुरेश जोशी ने वेदों की महत्ता पर प्रकाश डाला। आचार्य जोशी ने आचार्य चाणक्य का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस घर में विद्वानों का आगमन, यज्ञ और आपसी तालमेल नहीं होता, वह घर श्मशान के समान है। उन्होंने बताया कि वेद सभी मनुष्यों के लिए हैं और ये कभी पुराने नहीं होते। आचार्य जोशी के अनुसार, वेद ही कल्याणी वाणी हैं। उनका कहना था कि जिस ज्ञान में कोई बदलाव नहीं होता और जिसे बुद्धि आसानी से स्वीकार करे, वही सत्य है। वेदों में विज्ञान और गणित का सटीक तालमेल है, इसलिए यह कल्याणी वाणी है। उन्होंने यह भी कहा कि वेदों में सभी प्राणियों के बेहतर जीवन के लिए उपयोगी कलाएं मौजूद हैं। जबकि बाकी धर्मों का ज्ञान पूरा नहीं है। सत्संग के दौरान विदुषी रुक्मिणी जोशी ने अपने प्रेरणादायक भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य देवव्रत आर्य ने कुशलता से किया। आर्य समाज नई बाजार के प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने लोगों से अपील की। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 12 सितंबर को खत्म होगा। तब तक हर दिन शाम 6:30 बजे से रात 9:00 बजे तक भजन और उपदेश जारी रहेंगे। उन्होंने सभी से परिवार सहित शामिल होकर पुण्य कमाने का आग्रह किया। इस मौके पर विनोद उपाध्याय ने मौजूद लोगों का आभार जताया और जिले में वैदिक सेमिनार कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर योगरत्न आदित्य नारायण गिरि, नरेंद्र उपाध्याय, धर्म प्रकाश उपाध्याय, गोवर्धन उपाध्याय, लक्ष्मी, शिवम, राजेंद्र, सर्वेश, वशिष्ठ पाण्डेय, अरविन्द मानव, मनोज कुमार, प्रकाश चन्द्र गुप्ता, डॉ. अजय किशोर श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, ऊषा उपाध्याय, किरन देवी, नीलम शुक्ला, अनुराग श्रीवास्तव, लवकुश सिंह, योग शिक्षक राम मोहन पाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here