BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में क्षेत्रीय कबड्डी-बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन:गोरक्ष प्रांत पहले स्थान पर, विजेता...

बस्ती में क्षेत्रीय कबड्डी-बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन:गोरक्ष प्रांत पहले स्थान पर, विजेता टीमें अखिल भारतीय प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिनिधित्व

0
0

बस्ती के सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश की 37वीं क्षेत्रीय कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 5 से 7 सितंबर तक चली। इसमें गोरक्ष, कानपुर, अवध और काशी प्रांत के 40 से ज्यादा जिलों के विद्यालयों से 345 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। ये सभी बाल, किशोर और तरुण वर्ग के थे। समापन समारोह की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर, फूल चढ़ाकर और वंदना करके की। विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह ने सभी अतिथियों का परिचय कराया। उन्हें स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत के प्रदेश निरीक्षक राम सिंह, गोरखपुर संभाग के संभाग निरीक्षक अजय कुमार दुबे, क्षेत्रीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख जगदीश सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बस्ती के जिला प्रचारक सर्वेन्द्र जी, विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष प्रहलाद मोदी, सदस्य दिनेश जी, सरस्वती बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका सिंह और सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य प्रमोद श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में गोरक्ष प्रांत ने नौ पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। काशी और अवध प्रांत पांच-पांच पदकों के साथ दूसरे नंबर पर रहे, जबकि कानपुर प्रांत को दो पदक मिले। बैडमिंटन में काशी और कानपुर प्रांत को पांच-पांच पदक मिले। वहीं, गोरक्ष और अवध प्रांत ने चार-चार पदक जीते। कुल मिलाकर, 13 पदकों के साथ गोरक्ष प्रांत पहले स्थान पर रहा। 10-10 पदकों के साथ काशी और कानपुर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे, जबकि अवध प्रांत छह पदकों के साथ तीसरे नंबर पर आया। आयोजक विद्यालय के खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। बाल वर्ग कबड्डी में छात्राओं की टीम और तरुण वर्ग कबड्डी में छात्रों की टीम ने पहला स्थान पाया। बैडमिंटन के बाल और किशोर वर्ग में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने पहला स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल दिए गए। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। पहले स्थान पर आने वाली सभी टीमें अब 37वीं अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रदेश निरीक्षक राम सिंह ने कहा कि खेल से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ती है। उन्होंने खिलाड़ियों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने और अखिल भारतीय प्रतियोगिता में क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here