श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा आलोक कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भिनगा राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली भिनगा पुलिस टीम द्वारा मारपीट एवं जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।घटना एवं गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 06.11.2026 को वादी संजय पाण्डेय पुत्र गिरधारी लाल पाण्डेय निवासी भंगहा बाजार, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती द्वारा थाना कोतवाली भिनगा पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि विपक्षीगण द्वारा एकराय होकर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड एवं बेसबॉल स्टिक जैसे घातक हथियारों से लैस होकर गैरकानूनी मजमा बनाते हुए वादी के घर में जबरन घुसकर वादी एवं उनके परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला किया गया। बीच-बचाव करने आए पड़ोसी पर भी जानलेवा हमला कर मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त घटना से मोहल्ले एवं बाजार में भय एवं दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।
उक्त प्रकरण के संबंध में थाना कोतवाली भिनगा पर मु0अ0सं0-532/2026, धारा 109(1), 191(2), 191(3), 333, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 7 CLA ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।इसी क्रम में दिनांक 17.11.2026 को थाना कोतवाली भिनगा पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण 1. राजन श्रीवास्तव पुत्र विनोद कुमार श्रीवास्तव, 2. विपिन श्रीवास्तव पुत्र विनोद कुमार श्रीवास्तव एवं 3. आयुष श्रीवास्तव पुत्र अभिषेक कुमार, निवासीगण भंगहा बाजार, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती को भंगहा मोड़ स्थित दुकान के पास से गिरफ्तार किया गया।
इसके अतिरिक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त 4. संतोष कुमार पटवा पुत्र केवलराम निवासी भंगहा बाजार, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती को खैरी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
इस प्रकार थाना कोतवाली भिनगा पुलिस टीम द्वारा मुकदमे में वांछित कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. राजन श्रीवास्तव पुत्र विनोद कुमार श्रीवास्तव, निवासी भंगहा बाजार, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
2. विपिन श्रीवास्तव पुत्र विनोद कुमार श्रीवास्तव, निवासी भंगहा बाजार, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
3. आयुष श्रीवास्तव पुत्र अभिषेक कुमार, निवासी भंगहा बाजार, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
4. संतोष कुमार पटवा पुत्र केवलराम निवासी भंगहा बाजार, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
गिरफ्तारी का स्थान
1. भंगहा मोड़ स्थित दुकान के पास।
2. खैरी मोड़ के पास, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
2. उ0नि0 जनार्दन मिश्रा थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
3. उ0नि0 प्रेमानन्द थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
4. का0 देवांशु पाण्डेय थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
5. का0 बबलू पासवान, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
6. का0 राजेन्द्र कुमार थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
7. का0 साहिल थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
8. हे0का0 *गयासुद्दीन थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
थाना कोतवाली भिनगा पुलिस द्वारा मारपीट एवं जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित 04 अभियुक्त गिरफ्तार।
BREAKING
NEWS
















