Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में युवक घर से लापता:परिजनों ने गांवों और आसपास के इलाकों...

श्रावस्ती में युवक घर से लापता:परिजनों ने गांवों और आसपास के इलाकों में तलाश की; गोरखपुर में चल रहा था इलाज

0
1

श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के समगढ़ा मौजा नया पुरवा गांव के करीब 17 वर्षीय पिंटू निषाद लापता हैं। उनके पिता का नाम छोटकन्ने निषाद है। परिवार के मुताबिक, पिंटू रात करीब 3 बजे बिस्तर से उठकर चले गए। कई घंटे तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला। परिजनों ने आसपास के इलाकों और गांवों में खोजबीन की। परिवार ने बताया कि पिंटू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती और उनका इलाज गोरखपुर में चल रहा था। वह लोगों से बात कर लेते हैं और अपना नाम-पता बता सकते हैं। परिजन उनकी तलाश कर रहे हैं। परिवार ने अपील की है कि पिंटू कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो उन्हें सूचना दें।