श्रावस्ती। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अर्न्तगत राजनैतिक दलों को निर्वाचक नामावली प्राप्त कराये जाने एवं पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बन्ध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार राय की अध्यक्षता में दिनांक 17.11.2026 को जनपद के समस्त मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/मन्त्री के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया गया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0 लखनऊ के दिये गये निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अर्न्तगत आलेख्य प्रकाशन किये जाने के सम्बन्ध में जनपद में अवस्थित विधानसभा 289-भिनगा एवं 290-श्रावस्ती के समस्त मतदेय स्थलों पर किये जाने के सम्बन्ध में सूचित किया गया। उक्त पुनरीक्षण कार्य में अधिक से अधिक संख्या में पात्र, छूटे हुये व्यक्तियों, नवविवाहित महिलाओं का नाम मतदाता सूची में सम्म्लिित किये जाने हेतु फार्म-6 भरवाने के लिये एवं मतदाता सूची में सम्मिलित अपात्र व्यक्ति का नाम हटाये जाने हेतु फार्म-7 तथा मतदाता सूची में दर्ज किसी प्रविष्टि यथा नाम, फोटो, आयु, लिंग आदि में किसी भी प्रकार की त्रुटि को सही कराने हेतु फार्म-8 भरवाये जाने के सम्बन्ध में बताया गया। उक्त कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराये जाने हेतु समस्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/मन्त्री, प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, साथ ही यह भी बताया गया कि उक्त कार्य हेतु ग्राम स्तर पर एवं नगर क्षेत्र में वार्ड स्तर पर समस्त जन सामान्य की जन जागरूकता हेतु बी0एल0ए0 को अपने स्तर से अपने सम्बन्धित मतदेय स्थलों एवं मतदेय स्थल के अर्न्तगत पड़ने वाले क्षेत्रों में जन जागरूकता के लिये घर-घर जाकर इस हेतु जानकारी उपलब्ध कराये।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया गया कि त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार कराने हेतु भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 अवधि में दिनांक 21.11.2026 (शनिवार), दिनांक 22.11.2026 (रविवार) एवं दिनांक 28.11.2026 (शनिवार), दिनांक 29.11.2026 (रविवार) को विशेष
निर्वाचक नामावली प्राप्त कराये जाने एवं पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक
BREAKING
NEWS

















