महराजगंज में आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनी संघ ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार शुरू किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा यादव के आह्वान पर शुक्रवार को मिठौरा (जगदौर) सीएचसी पर सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर अधीक्षक डॉ. डीएन सिंह को ज्ञापन सौंपा। उनकी मुख्य मांग है कि उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा, निश्चित मासिक मानदेय और समान काम का समान वेतन मिले। यह प्रदर्शन आशा संघ की जिलाध्यक्ष जमीरुन निशा के नेतृत्व में हुआ। आशाएं स्वास्थ्य योजनाओं को लोगों तक पहुंचाती हैं और कोरोना में भी अहम भूमिका निभाई। पर मुख्यमंत्री ने मानदेय नहीं बढ़ाया, जिससे असंतोष है। 8 अक्टूबर से प्रसव कार्य छोड़कर अन्य सभी स्वास्थ्य कार्यों का बहिष्कार जारी। संघ ने मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। इस दौरान पुनीता देवी, माया देवी, शशिकला, बेबी, संगीता, स्नेह लता, परमज्योति देवी, मेवाती, सरिता, बिन्दा देवी, सीमा देवी, मीरा देवी और बबिता समेत कई आशा कार्यकर्ता मौजूद थीं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› सिसवा बाजार में फिजियोथेरेपी शिविर आयोजित:बच्चों को मिलीं स्वास्थ्य सेवाएं, नियमित देखभाल और व्यायाम की सलाह › दिल्ली में प्रदर्शन का असर:13 ट्रेनें रद्द, 11,768 यात्रियों ने लौटाए टिकट, रेलवे को 31.56 लाख की चपत – 13 Trains Cancelled, 11,768 Passengers Returned Tickets, Railways Suffers A Loss Of ₹31.56 Lakh › Bahraich News:सात बूथों पर 1,638 मतदाता करेंगे मतदान – 1,638 Voters Will Cast Their Votes At Seven Booths › Shravasti News:मृतकों के परिजनों को विधायक ने दिए पांच-पांच लाख – The Mla Gave Five Lakh Rupees Each To The Families Of The Deceased“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026



















