लक्ष्मीपुर देउरवा के दुर्गा मंदिर परिसर में नवरात्र के मौके पर रामलीला की तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार से इसका मंचन शुरू होगा। कुशीनगर के खोट्ठा से रामलीला पार्टी आ रही है। आयोजन स्थल पर टेंट लगाए जा रहे हैं। परिसर को व्यवस्थित करने के साथ ही अन्य तैयारियां भी चल रही हैं। रामलीला को लेकर इलाके के लोगों में काफी उत्साह है। इसमें भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों और धर्म की स्थापना से जुड़े प्रसंग दिखाए जाएंगे। रामलीला से सत्य, धर्म, त्याग और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश मिलेगा। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। मंदिर के अध्यक्ष झिनक पासवान ने बताया कि नवरात्र के मौके पर रविवार से रामलीला का मंचन शुरू होगा। श्रद्धालुओं के बैठने के लिए टेंट लगाए जा रहे हैं, ताकि उन्हें सुविधा मिल सके।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Bahraich News:आज के कार्यक्रम – Today’s Events › Shravasti News:डीएम-एसपी ने परखी विसर्जन स्थलों की व्यवस्था – Dm And Sp Inspected The Arrangements At Immersion Sites › महराजगंज में अभ्युदय योजना की संगोष्ठी:विद्यार्थियों को बताए सफलता के सूत्र, अधिकारियों ने अपने संघर्ष साझा किए › शारदीय नवरात्र:आज से, एक घंटा दो मिनट रहेगा द्विपुष्कर योग, शुभ कार्यों का मिलेगा दोगुना फल – Shardiya Navratri Starts Today“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























