Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश योगी का अधिकारियों को निर्देश:युद्धस्तर पर चलाएं राहत अभियान, बारिश से नुकसान...

योगी का अधिकारियों को निर्देश:युद्धस्तर पर चलाएं राहत अभियान, बारिश से नुकसान का तत्काल आकलन कर दें मुआवजा – Cm Yogi Directive To Officials Immediately Assess Rain Damage And Provide Compensation

loader

उत्तर प्रदेश में बारिश और अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनहानि, पशुहानि और फसल हानि का आकलन 24 घंटे में पूरा कर प्रभावितों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति देने के निर्देश दिए हैं। 


सीएम ने जलभराव वाले क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाने, बिजली आपूर्ति बहाल करने और प्रभावित इलाकों में पानी निकालने के लिए समयबद्ध कार्रवाई करने को कहा है। अधिकारियों को अगले 48 घंटे में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए हैं। 

साथ ही जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी निकालने और वहां फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलों के जिलाधिकारियों से लेकर संबंधित विभागों के सभी अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और मौके पर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। 

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat